महर्षि विद्या मन्दिर में सम्मानित किये गये धुरंधर
Maharishi Vidya Mandir
बस्ती, 16 फरवरी। महर्षि विद्या मन्दिर बस्ती मे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव एंव गोरखपुर महर्षि विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत तथा गुरूपुजन हुआ।
शुभारंभ हुआ इसके बाद दौड, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, वालीवाल, फुटबाल, लेमन रेस, फ्राग रेस तथा विभिन्न खेलो एंव रंगोली प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किये हुए छात्र एवं छात्राओं को अतिथियों के द्वारा उनके अभिभावको की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन अध्यापक पंकज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खेल से शारीरिक एंव मानसिक विकास होता है और आज के आधुनिक युग की शिक्षा में खेल एक पाठ्यक्रम के रूप में सम्मिलित किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनीता सिंह, रागिनी श्रीवास्तवा, अमित कुमार, विजय साहनी, पवन कुमार, मधू पाण्डेय, सरिता श्रीवास्तव, सरिता सिंह, रितु श्रीवास्तवा, प्रिंयका, स्वाती, अमित पाण्डेय, राम सागर, सरिता श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, रेवती रमण सिंह आदि मौजूद रहे।
















Post a Comment
0 Comments