Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नौगढ़ तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे मण्डलायुक्त, दिया निर्देश




नौगढ़ तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे मण्डलायुक्त, दिया निर्देश
Inspection of Naugarh Tehsil
संवाददाता, सिद्धार्थगनर (सत्येन्द्र द्विवेदी)19 फरवरी। मण्डलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के साथ नौगढ़ तहसील निरीक्षण किया। उन्होने भूलेख कक्ष को बारीकी से देखा और कक्ष के बाहर लोगो के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई रजिस्टर का निरीक्षण करते हुये उप जिलाधिकारी नौगढ़ को निर्देष दिया कि प्रत्येक दिन 10 से 12 बजे तक बैठकर जनसुनवाई करें। 

आयुक्त के द्वारा विनिमय क्षेत्र नौगढ़ कक्ष में बजट व विकास के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। नजारत, तामिला रजिस्टर का अवलोकन किया गया। शत-प्रतिशत तामिला कराने का निर्देश दिया। आपूर्ति कार्यालय में जनसुनवाई रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। संग्रह अनुभाग में वसूली के बारे में जानकारी प्राप्त की। राजस्व निरीक्षक कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न पटलों को देखा गया। जिन वादों को निस्तारण कराए जाने योग्य हैं उनको सूचीबद्ध करते हुए समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एस आई आर की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डा0 ज्ञानप्रकाश, उप जिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, तहसीलदार नौगढ़ समस्त पटल सहायक व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad