Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हापुड़ मे लूटपाट के बाद महिला की गला काटकर हत्या



हापुड़ मे लूटपाट के बाद महिला की गला काटकर हत्या
यूपी डेस्कः हापुड़ जिले में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में मंगलवार को एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या से पहले घर में लूटपाट की गई थी, जिसके बाद अपराधी ने महिला का गला रेत दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 



पुलिस टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ जांच में जुटी हुई है। मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में रीता (40 वर्षीय) अपने पति राहुल शर्मा के साथ रहती थी। जबकि उसका इकलौता पुत्र मेरठ में अपने दादा के पास रहता है। राहुल शर्मा ने पुलिस को बताया के सोमवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से गांव नानई गया था। जहां से वह चांदपुर चला गया। सुबह साढ़े पांच बजे घर लौट तो मैन गेट खुला हुआ था। 


अंदर जाकर देखा तो पत्नी का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। चाकू से गर्दन और चेहरे पर वार कर पत्नी की हत्या की गई थी। शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि लूट के इरादे से आए चोरों ने विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad