Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुंबई से आई प्रेमिका को लगाया ठिकाने, पति पत्नी, पिता गिरफ्तार



मुंबई से आई प्रेमिका को लगाया ठिकाने, पति पत्नी, पिता गिरफ्तार
गोरखपुर, उ.प्र.। पीपीगंज इलाके में 30 जनवरी को एक महिला की न्यूड लाश मिली थी। महिला की पहचान प्रिया शेट्टी के रूप मे हुई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुये मृतका के पति विजय, उसकी वर्तमान पत्नी संध्या और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला है। 


कहानी की शुरूआत साल 2012 से हुई। गोरखपुर निवासी विजय मुंबई में इंश्योरेंस सेक्टर में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात प्रिया शेट्टी से हुई। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे और उनका एक बच्चा भी हुआ। साल 2014 में विजय प्रिया और बच्चे को मुंबई में छोड़कर गोरखपुर आ गया और यहां दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी संध्या से उसके तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले विजय प्रिया को लेकर गोरखपुर आया। यह बात संध्या को बिल्कुल पसंद नहीं आई और दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। 


प्रिया को पीपीगंज इलाके के एक सुनसान स्थान पर ले जाकर विजय और संध्या ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के इरादे से उसके कपड़े उतार दिए और उसे न्यूड कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय, उसकी पत्नी संध्या और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सूझबूझ भरी जांच के कारण एक जटिल और ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा संभव हो सका। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad