Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जागरूकता से हारेगा कैंसर- डा. अनिल कुमार



जागरूकता से हारेगा कैंसर- डा. अनिल कुमार
बस्ती, 04 फरवरी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार की अध्यक्षता में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद््देश्य कैसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच, रोकथाम एव उपचार के महत्व को रेखांकित करना था।


कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मिर्यों द्वारा कैंसर के लक्षण, कारण, बचाव के उपाय तथा शीघ्र निदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर जैसे स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया तथा नियमित जांच कराने की अपील की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि कैंसर से इरने की नहीं बल्कि जागरूक रहने की आवश्यकता है। 


समय पर पहचान और सही उपचार से कैसर को हराया जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करने का आग्रह किया। गोष्ठी में चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मी डा सुधांशु द्विवेदी, डा पंकज शुक्ला डा आशुतोष शर्मा डा पीएल गुप्ता, डा जेपी,  डा, शैलेन्द्र राय, नरेंद्र, अनीस अहमद, नर्सिंग ऑफिसर बबिता मिश्रा पूनम, रितेश अभिषेक, शिवशंकर कुमार के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad