Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डा. वर्मा की बेटी सुरभि को मिली डाक्टर की डिग्री, रोगियों में फल बांटकर लिया आशीर्वाद



डा. वर्मा की बेटी सुरभि को मिली डाक्टर की डिग्री,
रोगियों में फल बांटकर लिया आशीर्वाद

बस्ती, 04 फरवरी। होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा की सुपुत्री डा. सुरभि वर्मा ने कजाकिस्तान से सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एम.बी.बी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भारत में भी पात्रत्रा परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है। अति शीघ डा. सुरभि की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी। तब तक डा. सुरभि पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में अपनी सेवायें देंगी। बुधवार को एम.बी.बी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डा. सुरभि ने पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों उनके परिजनों में फल, मिष्ठान्न वितरित कर खुशियों को साझा किया। 


कहा कि माता, पिता, परिजनों के पद चिन्हों पर चलकर वे एक चिकित्सक के रूप में मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में योगदान देंगी। डा. सुरभि की सफलता पर पिता डा. वी.के. वर्मा, माता राजेश्वरी वर्मा, भाई डा. आलोक रंजन, डा. आर.एन. चौधरी, के साथ ही चन्दा सिंह, ई. रघुनाथ पटेल, अयांश पटेल, श्रेयांश पटेल, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad