Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु हुआ शिविर का आयोजन



विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक एवं
सशक्त बनाने हेतु हुआ शिविर का आयोजन

गौतमबुद्धनगर (ओ पी श्रीवास्तव) जनसामान्य को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज नोएडा शिल्प हाट सेक्टर 33 ए में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया।



शिविर का विधिवत शुभारंभ माननीय जिला जज गौतमबुद्ध नगर अतुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त संबंधित न्यायाधीश, मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर डॉ शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।




कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को विधिक जागरूकता का संदेश देते हुए कार्यक्रम को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण बनाया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि विधिक सेवाएं प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार हैं तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।




जनपद न्यायाधीश ने यह भी बताया कि जनपद में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर अभियान के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों के सहयोग से अलग-अलग स्थलों पर लघु विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा आमजन को उनके अधिकारों एवं लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। 




अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय तथा नोडल अधिकारी जिला विधिक सहायता एवं सेवा शिविर विरेक अग्रवाल ने बताया कि इस मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिला, बालक बालिका, निर्धन परिवार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित सभी पात्र नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है।




शिविर में संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का जिला जज द्वारा अवलोकन किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। विधिक साक्षरता शिविर में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ, मिशन प्रेरणा, डीबीटी योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, मिड डे मील, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा आपरेशन कायाकल्प सहित विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया, जिससे जनसामान्य, छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को शासकीय योजनाओं की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad