Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शंकराचार्य पर एफआईआर दर्ज होने पर भड़के अखिलेश, कह दी बड़ी बात



शंकराचार्य पर एफआईआर दर्ज होने पर
भड़के अखिलेश, कह दी बड़ी बात
FIR against Shankaracharya
यूपी डेस्कः समाजवादी पार्टी के मुखिया और उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की हाजिर जवाबी तेज हो गई है। वे आदित्यनाथ सरकार को घेरने का एक भी मौका नही गंवा रहे हैं और ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज होने पर वे जमकर भड़क उठे। उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बहुत बड़ी बात कही है। अखिलेश ने कहा जगद्‌गुरु रामभद्राचार्य को 420 मामले में पहले ही जेल भेज देना चाहिए था। मुकदमा वापस लेना मेरी भूल थी। 



दरअसल, जगद्‌गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट में दो बच्चों को पेश कर शंकराचार्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। शनिवार को कोर्ट ने एफआईआरदर्ज करने के आदेश दिए और देर रात मुकदमा दर्ज हो गया। जनमानस मे ये चर्चा है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सत्ता के घमंड में काफी कुछ खो चुके हैं, इसका अहसास उन्हे तब होगा जब वे डैमेज कन्ट्रोल करने के लायक भी नही रहेंगे। चर्चा ये भी है शंकराचार्य पर गंभीर आरोप कहीं उन्हे जेल भेजने की तैयारी तो नही है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad