वशिष्ठ रामायण कथा की तैयारियां अंतिम चरण मे,
भूमि पूजन के साथ कार्यक्रमों की श्रंखला शुरू
Preparations for the Vashishtha
Ramayana story are in the final stages.
बस्ती, 09 फरवरी। गोटवा कस्बे के निकट बढ़नी मिश्र गांव मे महर्षि वशिष्ठ आश्रम में 18 से 26 फरवरी तक विविध कार्यक्रमों के साथ प्रस्तावित श्री वशिष्ठ रामायण कथा के निमित्त सोमवार को कथास्थल का विधि विधान से भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान भागवत प्रसाद मिश्र, कपीश मिश्र व श्रीमती ऊषा मिश्र, अयोध्या धाम के महापौर एवं तीन कलश मंदिर के महंत गिरिजेश पति त्रिपाठी ने पूजन हवन कर आयोजन का शुभारम्भ किया।
सत्यनारायण मिश्र, साधना मिश्र, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, श्रीमती मंजू पाण्डेय सहित तमाम विशिष्ट जन मौजूद रहे। गिरिजेश पति त्रिपाठी ने कहा वशिष्ठ की पावन भूमि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बन रहा है। समूचे देश में इस पावन भूमि के महत्व को लेकर चर्चायें हो रही हैं। बस्ती जनपद ने दुनिया को राम दिया और गुरू वशिष्ठ ने उन्हे शिक्षा देकर मर्यादा पुरूषोत्मम बनाया। अयोध्या में भव्य, दिव्य राममंदिर स्थापित होने के बाद गुरू वशिष्ठ की धरती का महत्व कई गुना बढ़ गया है। यहां से विकास की अनंत संभावनायें जुड़ी हैं।
उन्होने कथा को सार्थक बनाने के लिये जनपदवासियों से अपील किया। आयोजन के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुये मुंख्य सेवादार राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वशिष्ठ आश्रम से 11 फरवरी को सुबह 9.00 बजे आमंत्रण रथयात्रा निकाली जायेगी जो अयोध्या पहुचेगी। यहां भगवान राम के परिवार सहित अन्य विशिष्ट जनों को कथा श्रवण के लिये आमंत्रित किया जायेगा। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भगवान राम के परिवार की ओर से आमंत्रण स्वीकार करेंगे। पूरा आयोजन बड़ा दिव्य और भव्य होने वाला है। सैकड़ों सेवादार मनोयोग से आयोजन को सफल बनाने मे जुटे हैं।
आज भूमि पूजन के साथ ही कार्यक्रमों की शुरूआत हो चुकी है। भूमि के पूजन के बाद कलाकारों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश मिश्र, गुरूदत्त मिश्र, संतोष मिश्र, विजय मिश्र, राकेश मिश्र, पंण्डित सरोज कुमार मिश्र, अभिषेक पाण्डेय, चन्द्रमणि मिश्र, आशीष सिंह, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, रणजीत सिंह, श्रुति अग्रहरि, धीरज सरीन सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

.jpeg)















Post a Comment
0 Comments