Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया पार्थिव शरीर, सब इंसपेक्टर अजय गौड़ को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Heartfelt tribute paid to Sub Inspector Ajay Gaur



पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया पार्थिव शरीर,
सब इंसपेक्टर अजय गौड़ को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Heartfelt tribute paid to Sub Inspector Ajay Gaur
बस्ती, 09 फरवरी। परसरामपुर थाने पर नियुक्त एसएसआई अजय कुमार गौड़ की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस लाइन में उनके सम्मान में शोक सभा का आयोजन किया गया। एसपी, डीआईजी, कर्मचारियों एवं जवानों ने दिवंगत उप निरीक्षक को दो मिनट का मौन रखकर नम आखों से श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरी को परिजनों को सौंप दिया गया।



अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उप निरीक्षक अजय गौड़ के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित उन्हे श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने परिवार को सांत्वना देते हुए ढाढस बंधाया। आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग उनके परिवार के साथ खड़ा रहेगा और हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करेगा। आपको बता दें 05 फरवरी से एसएसआई अजय गौड़ लापता थे। उनका शव सरयू मे अयोध्या में मिला है। शव मिलने के बाद हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर परिजन भी आनन फानन मे बस्ती पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुये सीबीआई जांच की मांग की है।


दरोगा के भाई झांसी के एडीएम अरुण कुमार और उनकी पत्नी पीसीएस, इटावा में ट्रेजरी अफसर अंजू ने बस्ती में धरना शुरू कर दिया था। भाई ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित हत्या है। पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया। पूरे थाने को सस्पेंड कर सीओ पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। दरोगा के भाई-भाभी करीब 2 घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व कीर्ति प्रकाश भारती और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, सीओ सदर सतेंद्र भूषण तिवारी धरने पर बैठे दरोगा के भाई-भाभी से मिलने पहुंचे। उन्हें मनाकर वहां से डीआईजी के पास ले गए। डीआईजी ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad