नोयडाः कार मे मिली प्रेमी प्रेमिका की खून से सनी लाश
Blood-soaked bodies of lovers found in Noida car
गौतम बुद्धनगर। नोएडा के सेक्टर 107 में वेलेंटाइन डे पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में युवक युवती के शव मिले हैं। दोनो खून से लथपथ थे। आईडी से पता चला है कि लड़का दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था और उसका नाम सुमित (3 वर्ष) था. जबकि लड़की का नाम रेखा (26 वर्ष) था और वह नोएडा सेक्टर 101 थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।
दोनों को गोली लगी थी। पुलिस ने मौके से वह पिस्तौल भी बरामद कर ली है जिससे गोलियां चलाई गई थीं। शुरुआती जांच और चश्मदीदों के अनुसार, सुमित ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और उसके बाद उसी हथियार से खुद की भी गोली मार ली। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सुमित ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया और पिस्तौल उसके पास कहां से आई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस उच्चाधिकारियों व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

















Post a Comment
0 Comments