बस्ती मे आये दिन मिल रही हैं लाशें,
आज हरैया में पेड़ से लटकी मिली लाश
बस्ती, 14 फरवरी। जिले मे आये दिन लाशें मिल रही हैं, कभी ज्ञात तो कभी अज्ञात। ताजा मामला हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेवा राय गांव कमा है। यहां शनिवार सुबह गांव के पूरब तालाब के किनारे जामुन के पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान इसी गांव के 28 वर्षीय अंकुर उर्फ अवधेश पुत्र प्रहलाद के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक वह काली मंदिर में आयोजित कथा में शामिल होने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब के पास जामुन के पेड़ से युवक को फंदे से लटकता देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोग दबी जुबान से सुसाइड का मामला मानते हुये पारिवारिक कलह को जिम्मेदार मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा और जांच शुरू की। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। एक दिन पहले मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नरियांव गांव में एक कुएं में 25 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ मिला है।

















Post a Comment
0 Comments