Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनरेगा बचाओं अभियान के तहत पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस Congress to organise foot march under Save MNREGA campaign



मनरेगा बचाओं अभियान के तहत पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस
Congress to organise foot march under Save MNREGA campaign
बस्ती, 07 फरवरी। कांग्रेस पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक पार्टी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 12 फरवरी को जनपद मे प्रस्तावित मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 15 किमी. की पदयात्रा का रूट चार्ट तैयार किया गया। इसमे पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। 


इसके साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हुआ। जिलाध्यक्ष ने यह जानकारी देते हुये बताया कि विधानसभा घेराव में जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा मनरेगा रोजगार का अवसर देने के साथ साथ पलायन को रोकने में काफी हद तक सफल रहा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार योजना का नाम बदलने की आड़ मे रोजगार छीनना चाहती है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, डा. वाहिद अली सिद्धीकी, शौकत अली नन्हू, नर्वदेश्वर शुक्ला, अलीम अख्तर ने कहा भाजपा ने पहले सूचना के अधिकार को कमजोर किया और अब मनरेगा को खत्म करने मे लगी है।


यूजीसी, एप्सटीन फाइल, देश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विन्दुओं पर जवाब देने से सरकार लगातार भाग रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी भाजपा का सच जनता के सामने लाने के लिये सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। बैठक में मुख्य रूप से रामबचन भारती, शेर मोहम्मद, आलोक तिवारी, रचिन्द्र सिंह राजन, राहुल चौधरी, सर्वेश शुक्ला, संजीव त्रिपाठी, गुड्द्यडू सोनकर, रामपूरन चौधरी, फजले आजम, राजेश भारती, अफजल हुसेन, आंनद निषाद, राम सिंह, यशराज केके, सोमनाथ संत, लालजी शर्मा, मो. अकरम, बबलू शुक्ला, मो. अशरफ अली, शुभम गांधी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad