Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एसआईआर की गड़बड़ियों पर भड़की सपा, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन SP furious over SIR irregularities, sent memorandum to Governor



एसआईआर की गड़बड़ियों पर भड़की सपा, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
SP furious over SIR irregularities, sent memorandum to Governor
बस्ती, 07 फरवरी। एसआईआर मे हो रही गड़बड़ियों, जनपद की कानून व्यवस्था तथा गन्ना किसानों की समस्याओं का समधान न होने पर नाराजगी जताते हुये समाजवादी पार्टी ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्यवाही की मांग किया है। शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुये पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुचे और राज्यपाल को सम्बोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में एसआईआर के तहत बाहरी व फर्जी व्यक्तियों द्वारा फार्म-7 में मतदाताओं के नाम व इपिक नम्बर प्रिण्ट,  कराकर बीएलओ को जमा करने हेतु दबाव बनाने लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से जनपद मे लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था, थानो पर मची लूट, चोरी, हत्या, महिलाओं, बच्चियों पर हो रहे अत्याचार, मारपीट की घटनाओं, अवैध खनन, यूरिया के बोरियों का वजन घटाये जाने, वाल्द्यटरगंज चीनी मिल कर्मियों के बकाया भुगतान, विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों की छटनी पर सवाल खड़े किये गये। वन विहार में संत रविदास की प्रतिमा लगाने की मांग की गई।


कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी ने कहा मांग पत्र का सही समय पर निस्तारण न होने की दशा में पार्टी धरना प्रदर्शन को मजबूर होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राजाराम यादव, मो. स्वाले, सुरेन्द्र सिंह छोटे, सौरभ मिश्रा, जावेद पिंडारी, गुलाब चन्द सोनकर, एबादुल हक, मो. युनुस आलम, प्रशांत यादव, विजय विक्रम यादव, गजानन्द यादव, शंकर यादव, मो. सलीम, रामसिंह यादव, प्रमोद यादव, जमील अहमद, गुलाम गौस, ज्ञानचन्द्र चौधरी, अजय यादव, गीता भारती, विजय लक्ष्मी, मंशाराम कनौजिया, अखिलेश यादव, राहुल सिंह, डा. रामप्रकाश सुमन, हनुमान चौधरी, तूफानी यादव, श्यामसुन्दर यादव, संजय गौतम, रजनीश यादव, रहमान सिद्धीकी, जहीर अहमद, कुलदीप मौर्य आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad