Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Deoria Nes: मोमोज की ऐसी लत, किशोर ने ठेले वाले को दे दिये लाखों के गहने



Deoria Nes: मोमोज की ऐसी लत,
किशोर ने ठेले वाले को दे दिये लाखों के गहने

देवरिया, उ.प्र.। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र मे एक 14 वर्षीय किशोर को मोमोज खाने की लत थी। मोमोज का ठेला लगाने वाले ने इसका फायदा उठाया और किशोर से मोमोज के बदले लाखों के गहने ले लिये। मामला तब उजागर हुआ जब बच्चे की बुआ अपने मायके गई और जेवर लेने के लिए अलमारी खोली। अलमारी में कीमती गहने गायब थे। 

बच्चे से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सच उगल दिया। बच्चे ने बताया कि उसने धीरे-धीरे अलमारी से जेवर निकाले और रामपुर कस्बे में मोमोज का ठेला लगाने वाले को दे दिए। पुलिस जांच में पता चला कि मोमोज विक्रेता ने बच्चे की मासूमियत और उसकी लत का फायदा उठाया। वह बच्चे को मोमोज खिलाता और बदले में जेवर ले लेता था। बच्चा इस बात से अनजान था कि कुछ रुपये के मोमोज के लिए वह घर को लाखों का नुकसान पहुंचा रहा है। बच्चे के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। रामपुर कारखाना थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा और चोरी किए गए गहने बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad