Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने केन्द्रीय बजट (Union Budget) को सराहा



पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने केन्द्रीय बजट (Union Budget) को सराहा
बस्ती, 02 फरवरी। रविवार को लोकसभा में केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 का केन्द्रीय बजट प्रस्तुत किया गया। बजट का लाइव प्रसारण बस्ती सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से देखा गया। इस अवसर पर असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की उपस्थिति में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


सदर ब्लॉक के साथ-साथ यह कार्यक्रम जिले के सभी मण्डलों में भी आयोजित किया गया, जहाँ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सामूहिक रूप से बजट प्रस्तुति का सजीव प्रसारण देखा और केन्द्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह केन्द्रीय बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। 


गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियोंकृदेश के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह बजट दूरदर्शी, जनकल्याणकारी एवं समावेशी विकास को गति देने वाला है। यह बजट भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को साकार करता है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad