Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दि सीएमएस में जादूगर यश कुमार ने दिखाये करतब Magician Yash Kumar performed tricks at The CMS



दि सीएमएस में जादूगर यश कुमार ने दिखाये करतब
Magician Yash Kumar performed tricks at The CMS
बस्ती, 08 फरवरी। सिटी मोंटेसरी स्कूल में कोलकाता से आए प्रसिद्ध जादूगर यश कुमार द्वारा रंगारंग जादूगरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल देव सिंह उर्फ मम्मू सिंह, सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के संस्थापक अश्विनी श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, पप्पू शुक्ला, अभिजीत सिंह, विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे एवं प्रधानाचार्य एम. हरनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


जादूगर यश कुमार ने अपने कार्यक्रम में बच्चों के सिर के ऊपर अग्नि प्रज्वलित कर चाय बनाना, इंडियन मून, पैसे का प्रोडक्शन, रंग-बिरंगी चाऊमीन बनाना, समाचार पत्र की कटिंग सहित 50 से अधिक प्रकार की जादूगरी प्रस्तुत की। जादू के इन अद्भुत करतबों को देखकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ जादूगरी का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि सिटी मोंटेसरी स्कूल सत्र 2026-27 में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल करेगा। 


उन्होंने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक में नामांकन लेने वाले छात्रों को निःशुल्क टैबलेट, कक्षा 9 के छात्रों को मिनी लैपटॉप तथा कक्षा 11 के छात्रों को लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस घोषणा का उपस्थित सभी अभिभावकों ने स्वागत करते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एम. हरनी, कोऑर्डिनेटर सुषमा श्रीवास्तव, संध्या त्रिपाठी सहित शिक्षकगण सूरज श्रीवास्तव, श्रीराम यादव, विमला सिंह, ईस्मिता अस्थाना, शशिकला सिंह, अंजू सिंह, दानिश रजा, संतोष कुमार पांडे, रिया अस्थाना, निशा पांडे, वेद व्यास चौबे, अनुष्का मिश्रा, दीपिका शाही, ममता त्रिपाठी, सुप्रिया कश्यप, संध्या पांडे, उषा गुप्ता, कीर्ति पांडे, देवेंद्र कुमार पटेल, चांदनी श्रीवास्तव, राशि कसौधन, तूलिका श्रीवास्तव, मनोज कुमार गुप्ता, कुमार आनंद, हिमांशी पांडे, अर्जुन बरनवाल सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad