Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली पुलिस ने गुमशुदा को सकुशल बरामद किया Rudhauli police recovered the missing person safely.



रूधौली पुलिस ने गुमशुदा को सकुशल बरामद किया
Rudhauli police recovered the missing person safely.
रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) थाना क्षेत्र में लापता हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुधौली कस्बा नगर पंचायत निवासी प्रियंका मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति श्रवण कुमार बीते 4 फरवरी को बिना किसी सूचना के घर से चले गए थे। 


घर से निकलने के बाद उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रुधौली पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर छानबीन करते हुए लगातार प्रयास जारी रखे। 


इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और 7 फरवरी को गुमशुदा श्रवण कुमार को सकुशल ढूंढ लिया गया। इस संबंध में एसएसआई शिव कुमार यादव ने बताया कि सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर गुमशुदा व्यक्ति को बरामद कर लिया और उन्हें उनकी पत्नी प्रियंका मिश्रा को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad