Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कृपया गुमशुदा (Missing Girl) लड़की को ढूढ़ने मे मदद करें



कृपया गुमशुदा लड़की को ढूढ़ने मे मदद करें
बस्ती, 24 फरवरी।
नगर थाना क्षेत्र के बढ़नी मिश्र निवासी जगराम की 24 वर्षीय बेटी सुरमिला 06 अक्टूबर की रात 2.00 बजे से जिला अस्पताल से गायब है। कप्तानगंज थाने की महिला कान्स्टेबल ने उसे जिला अस्पताल मे 5 अक्टूबर की रात मे भर्ती कराया था। इलाज के दौरान वह रात 2.00 बजे हॉस्पिटल से निकली है और तभी से गायब है। परिजन ढूढ़कर परेशान हो रहे हैं। कोतवाली मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। पिता जगराम ने हुलिया बताते हुये बेटी को ढूढ़ने मे आमजन से सहयोग की अपील किया है।



नामः सुरमिला पुत्री जगराम, ग्रामः बढ़नी, थाना नगर, जिला-बस्ती, उम्र 24 वर्ष, रंग गोरा, पहनावा लाल कुर्ती, लैगी, मानसिक स्थिति कमजोर। अपना नाम बताने मे सक्षम है। गुमयादा सुरमिला के बारे मे कोई सूचना या जानकारी मिलने पर मानवीय संवेदना दिखाते हुये कृपया इन मोबाइल नम्बरों (7234068208, 8303003312, 8826874531) पर सूचित करें। लड़की को मिलाने या उसे घर पहुंचाने वाले सज्जन को उचित सम्मान व इनाम दिया जायेगा।


पिता जगराम ने बताया कि 05 अक्टूबर 2025 को वे बस्ती जिले मे जलेबीगंज बाजार के निकट किसी सोखा को दिखाने गये थे। वहां से लड़की कहीं गुम हो गई। उसी दिन पत्रकार व समाजसेवी राजकुमार पाण्डेय को मिली, उन्होने उसे दुबौला चौकी के सुपुर्द कर परिजनों से मिलाने का आग्रह किया। दुबौला पुलिस ने लड़की को कप्तानगंज थाने पहुंचा दिया। वहां से एक महिला कान्स्टेबल ने लड़की को जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया जहां से रात 2.00 गायब हो गयी। इस सम्बन्ध मे पुलिस कप्तान, जिलाधिकारी, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गयी है। परिजनों न अफसोस जताया है कि जनसुनवाई पोर्टल पर मामले को फर्जी तरीके से निस्तारित कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad