Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Noida: रिश्वत लेने के बावजूद डाक्टरों ने नही किया आपरेशन



Noida: रिश्वत लेने के बावजूद डाक्टरों ने नही किया आपरेशन
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। नोएडा में जहां बड़े-बड़े आईएएस और आईपीएस कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मौजूद है वहां पर भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा प्रकरण में जिला अस्पताल में एक बुजुर्ग के हाथ की हड्डी का ऑपरेशन करने के लिए अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा ₹32000 रिश्वत लिए जाने का आरोप लगा है।


बताया जा रहा है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग के हाथ की हड्डी का आपरेशन करने के नाम पर ₹32000 ले लिया तथा आपरेशन के दिन ₹20000 और रुपए और डिमांड किया। जब ₹20000 नहीं मिला तो मरीज को अस्पताल के कर्मचारियों ने बाहर कर दिया तथा उसके हाथ का आपरेशन नहीं किया। इस मामले में पीड़ित की पत्नी ने जिला अस्पताल प्रशासन से शिकायत किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय राणा का कहना है कि उक्त शिकायत मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है।


उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन को बदनाम करने के लिए यह एक साजिश भी हो सकती है। फिलहाल तीन सदस्यीय टीम इस मामले की जांच कर रही है और 3 दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार छालेरा के रहने वाले गणेश सिंह उम्र करीब साठ साल 10 फरवरी को घायल हो गए और उनके हाथ की हड्डी टूट गई। परिजनों के अनुसार 12 फरवरी को जिला अस्पताल में उनको दिखाया गया। तब डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दिया। 


आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए ₹32000 ले लिए और जब 17 फरवरी को ऑपरेशन करने के लिए मरीज पहुंचा तो पत्नी से ₹20000 की अतिरिक्त मांग की गई। नहीं देने पर डॉक्टरों ने यह कहकर मरीज को वापस कर दिया कि उसका ऑपरेशन नहीं हो सकता है क्योंकि उसका बीपी बढा हुआ है। बताया जाता है कि मरीज की पत्नी पूनम ने इस मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की तथा मांग की है कि उसके साथ न्याय किया जाए। अब देखना है कि योगी की सरकार में  नोएडा के स्वास्थ्य विभाग के ऊपर लगाये गये इस आरोप की लीपापोती हो जाती है या दोषी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ करवाई होती है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad