Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डीजे व मैरेज लान संचालकों की हुई बैठक, पार्किंग व ध्वनि प्रदूषण (Parking and noise pollution) पर रहेगी नजर



डीजे व मैरेज लान संचालकों की हुई बैठक,
पार्किंग व ध्वनि प्रदूषण (Parking and noise pollution) पर रहेगी नजर

बस्ती, 20 फरवरी। सीओ सदर ने कोतवाली परिसर मे डीजे व मैरिज लॉन संचालकों की गोष्ठी कर उन्हें ध्वनि प्रदूषण सम्बन्धी नियमावली की जानकारी देते हुये पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना तथा शादियों, सामाजिक आयोजनों एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखना था। 



क्षेत्राधिकारी सदर ने उपस्थित सभी संचालकों से कहा निर्धारित डेसीबल पर डीजे न बजाने तथा बेतरतीब पार्किंग पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। बताया गया कि शादी-विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान बारात, मेहमानों के वाहनों एवं डीजे वाहनों की पार्किंग ऐसी जगह पर की जाए कि सार्वजनिक सड़कें अवरुद्ध न हों। ट्रैफिक जाम एवं असुविधा से बचने हेतु उचित पार्किंग प्लान पहले से तैयार रखा जाए। सड़क पर वाहन खड़े करने या ट्रैफिक बाधित करने पर मोटर वाहन अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाने के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad