प्रतापगढ़ में सपा नेता की कार पर गिरा हाईमास्ट लाइट का पोल, मौत
A high-mast light pole fell on the car of an SP leader in Pratapgarh, resulting in his death.
यूपी डेस्कः प्रतापगढ़ में सपा नेता की चलती क्रेटा कार पर हाईमास्ट लाइट का पोल गिर गया। मौके पर ही सपा नेता की मौत हो गई। पोल कार के ड्राइवर वाले हिस्से में आगे की ओर गिरा। सपा नेता लालबहादुर यादव (47) को चीखने का भी मौका नही मिला। घटना रविवार दोपहर एक बजे अंतू क्षेत्र के बाबूगंज बाजार की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
लालबहादुर तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके 4 बेटियां और एक बेटा है।लालबहादुर ने 2022 में अंतू नगर पंचायत से चुनाव लड़ा था। वह पीडब्लूडी के ठेकेदार थे और उनके पास देशी शराब का ठेका भी था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पोल लगाने के दौरान लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
















Post a Comment
0 Comments