Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल (Seth MR Jaipuria School) की स्कालरशिप योजना सराहनीय



सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल (Seth MR Jaipuria School)
की स्कालरशिप योजना सराहनीय

बस्ती, 15 फरवरी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल (Seth MR Jaipuria School) में वार्षिक स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। उद्घाटन महादेवा के पूर्व विधायक रवि सोनकर ने दीप जलाकर किया। पूर्व विधायक ने विद्यालय प्रबंध तंत्र और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।


उन्होने कहा ग्रामीण परिवेश में इस स्तर का आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। शिक्षा के साथ ही खेलकूद भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है, ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय द्वारा संचालित स्कॉलरशिप योजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जयपुरिया स्कूल द्वारा शुरू की गई, स्कॉलरशिप योजना छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। 


इस योजना के तहत यदि कोई छात्र 10 वर्षों तक विद्यालय परिसर है तो उसे 70 हजार रुपये तक की सहायता दी जाएगी, वहीं 12 वर्ष पूरे करने पर 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। खेलकूद कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के छात्रों ने दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, रस्साकशी, कबड्डी सहित कई खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। छोटे बच्चों की मनोरंजक दौड़ और योग प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विजेता छात्रों को अतिथि द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों का समग्र विकास करना है। विद्यालय मुख्यालय से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां तक पहुंचने में केवल 30 मिनट का समय लगता है, विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं, अनुभवी शिक्षक और बेहतर शिक्षण पद्धति उपलब्ध है, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। साथ ही खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और सक्षम बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध तंत्र ने अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad