Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सोने चांदी की कीमत मे भारी गिरावट, सराफा बाजार (Saraapha Baajaar) पर खरीददारों की नजर



सोने चांदी की कीमत मे भारी गिरावट,
सराफा बाजार (Saraapha Baajaar) पर खरीददारों की नजर

नेशनल डेस्कः सोने चांदी की कीमत इस सीजन मे आसमान पर पहुंची है। ऐसे मे हर कोई यह जानना चाहता है कि आज सोने चांदी के बाजार में क्या उतार चढ़ाव आया है। सराफा बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई है। आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले वायदा बाजार में चांदी 26 हजार रुपए यानी 9 प्रतिशत गिर गई।


1 किलो चांदी का भाव 2.65 लाख रुपए पर आ गया। सोने में भी 12 हजार रुपए यानी 8 प्रतिशत की गिरावट है। 22 कैरट 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपए पर आ गया है। सर्राफा बाजार आज बंद है। इससे पहले 30 जनवरी को चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक किलो चांदी 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है। वायादा बाजार पर सोने के दाम में दो दिन में 31 हजार रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 1.69 लाख रुपए पर पहुंच गया था, जो आज 1.38 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत में 1.36 लाख रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 4.01 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो आज 2.65 लाख रुपए पर ट्रेड कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad