Siddharthnagar News: गोल्हौरा
पुलिस को वापस करनी पड़ी रिश्वत की रकम
मीडिया दस्तक ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (अवधेश मिश्र) गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरदहा निवासी शिवम मिश्र ने गोल्हौरा पुलिस पर दस हजार रुपये लेने और बाद में रिस्तेदारो द्वारा थाने पर दबाव बनाने के बाद वापस करने का आरोप लगाया है। शिवम मिश्र बरदहा चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं। शनिवार को 11 बजे के आस-पास उनके मोबाइल पर थाने से फोन आया, जिसमे थाने से संपर्क करने को कहा गया।
शिवम ने बताया कि जब मैं वहा पहुंचा तो पता चला कि मैं अपने दुकान में कुछ निर्माण कार्य करा रहा था उसी मिस्त्री द्वारा पैसे के लेन देन से जुड़ी कोई तहरीर थाने पर दी गयी थी। इसी प्रकरण में थानाध्यक्ष ने मुझे दिन भर थाने पर बैठाए रखा। इस दौरान पैसे की डिमांड की गई। घर पर फोन करके मम्मी से दस हजार रुपया मंगवाया। सिपाही पैसा लेने के बाद मेरा वीडियो बनाया और कहा कि कह दो की हमसे कोई पैसा नहीं लिया गया है, फिर मुझे छोड़ दिया गया।
घर आकर मैंने अपने रिश्तेदारों से बताया। रविवार को सुबह सब लोग थाने पहुंचे। उनके द्वारा मेरा दस हजार रुपया सिपाही से वापस कराया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीण प्रकाश ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होंगे करवाई होगी। यह केवल एक नजीर है। कमोवेश यही स्थिति पूरे महकमे की है। तहरीर मिलते ही थाने पर बुलाकर छोड़ने या मुदकमे को हलका करने का खेल शुरू हो जाता है। बहुत कम मामले ऐसे हैं जो प्रकाया मे आ जाते हैं वरना रिश्वतखोरी यहां परंपरा का रूप ले चुकी है।













Post a Comment
0 Comments