Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली के सेहुड़ी गांव में लगी आग, गरीब की छप्पर में रखा शादी का सामान जलकर राख Wedding items kept in the shed burnt to ashes



रूधौली के सेहुड़ी गांव में लगी आग,
गरीब की छप्पर में रखा शादी का सामान जलकर राख
Wedding items kept in the shed burnt to ashes
रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) ग्राम पंचायत सेहुड़ा कला के राजस्व गांव सेहुड़ी में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। आरती गौड़ पत्नी दयाराम गौड़ के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। परिजनों के अनुसार, रात करीब 12 बजे खाना बनाकर सभी सो गए थे। इसी दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई। 


आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस भीषण आग में चारपाई, रजाई, गद्दा, कपड़े, साइकिल, सिलाई मशीन, राशन, बर्तन सहित बेटी की जल्द होने वाली शादी के लिए जुटाकर रखा गया सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


हालांकि तब तक परिवार का सब कुछ स्वाहा हो चुका था। ग्राम प्रधान तपेश्वर पांडे, लालचंद गौड़ सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन और क्षेत्र के संभ्रांत समाजसेवियों से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि बेटी की शादी और परिवार के पुनर्वास में सहयोग मिल सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गरीब परिवार मदद के लिये प्रशासन की राह देख रहा है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad