दरोगा ने बेइज्जत किया है साहब! सुसाइड कर लूंगा..
The inspector has insulted me, sir!
मीडिया दस्तक ब्यूरो, सिद्धार्थनगरः गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे न्याय न मिलने पर वह सुसाइड करने की बात कह रहा है। दरअसल वह थानाध्यक्ष के व्यवहार से आहत है। आरोप है कि उसकी शिकायत पर कार्यवाही करने बदले दरोगा ने भद्दी भद्दी गालियां दी। वायरल वीडियो इसी थाना क्षेत्र के मझवन खुर्द निवासी चन्द्रभान का बताया जा रहा। पीडित को वीडियो में हते सुना जा सकता है कि जिगनिहवा चौराहे पर अग्रेजी शराब के दुकान के बगल में उसका एक ढाबा है, जिससे अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
बीती रात कुछ लोग आए और ढाबे पर खाया पीया, लेकिन पैसा मागने पर उसके साथ मार-पीट की। पीड़ित के मुताबिक उसने डायल 112 को भी सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिसकर्मियों ने थाने पर जा कर तहरीर देने को कहा। सुबह जब वह थाने पर तहरीर ले कर पहुंचा तो सिपाहियो ने कहा कि बडे साहब को दो। थोडी देर बाद जब एसओ साहब आए तो उन्हे तहरीर देने गया। जैसे ही तहरीर दिया उन्होंने कहा रात वाला मामला है। उसके बाद उन्होंने भद्दी-भद्दी गाली देते हुए कहा दुकान में बैठा कर शराब पिलाते हो। गालियां देते हुये थाने से भाग जाने को कहा। पीडित ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की भी बात कही है। उसने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से न्याय की गुहार लगायी है।

















Post a Comment
0 Comments