Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

15 वाहनों का चालान कर 1.25 लाख की वसूली



15 वाहनों का चालान कर 1.25 लाख की वसूली
बस्ती, 13 मार्चः परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में प्रदेश में प्रवर्तन कार्यवाही पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में 10 मार्च से 16 मार्च 2026 तक कर बकाये में संचालित वाहनों के विरूद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। आदेश के अनुपालन में आरटीओ ने टीम के साथ गहन चेकिंग कर वाहनों का चालान व सीजर की कार्यवाही की।


उक्त आदेश के क्रम में 12 मार्च को सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), यात्री कर अधिकारी, एवं पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के अन्तर्गत 15 वाहन चालान किये गये। कुल 09 वाहनों को विभिन्न थानों में कर बकाया, फिटनेस, परमिट, बीमा, ओवरलोड तथा अन्य अभियोग में निरूद्ध किया गया। इसमें थाना पैकोलिया में 06 वाहन बंद किये गये जिसमें 4 ट्रक, 1 वैन एवं 1 मैजिक, एक ट्रक ओवरलोड, दो स्कूल बस शामिल है। वाहनों से कुल रू0 1.25 लाख प्रशमन शुल्क एवं 44 हजार टैक्स की वसूली की गई। उक्त अभियान में सुरेश कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्री कर अधिकारी, अवधेश तिवारी, यातायात निरीक्षक एवं प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहे। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad