218 रूपये मंहगा हुआ कामर्शियल गैस सिलेंडर
नेशनल डेस्कः बुधवार को कामर्शियल एलपीजी की कीमतों में 218 रूपये की बढ़ोत्तरी की गई है। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी की वजह से हुई है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है।
इससे पहले पिछली बार 1 मार्च को 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कामर्शियल एलपीजी का दाम बढ़ने के बाद कोलकाता मे 218 रूपये की बढ़ोत्तरी के बाद सिलेंडर 2208 रूपये मे, मुबई मे 195 रूपये की बढ़ोत्तरी के साथ 2031 मे तथा चेन्न्ई मे 203 रूपये की बढ़ोत्तरी के साथ 2246.50 रू. मे मिलेंगे। आपकों बता दें कि घरेलू कुकिंग गैस की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। दरअसल इससे होटल और रेस्टोरेंट खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा सकते हैं। इसका मतलब है कि बाहर खाना महंगा हो सकता है।











Post a Comment
0 Comments