Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Kanpur: छः लाख मे खरीदकर, 80 मे लाख मे बेंची किडनी, पीड़ित की शिकायत पर बड़े सिंडीकेट का खुलासा



Kanpur: छः लाख मे खरीदकर, 80 मे लाख मे बेंची
किडनी, पीड़ित की शिकायत पर बड़े सिंडीकेट का खुलासा

यूपी डेस्कः
कानपुर मे किडनी रैकट में पुलिस ने 5 डॉकटर और एक दलाल को गिरपतार किया है। इस गिरोह की सरगना डॉवटर प्रीति  अहूजा ईडियन मेडिकल एसोसिएन की उपाध्यक्ष है। आईएमए का रसूख दिखाकर ये किडनी रैकट चला रही थी। डॉवटर प्रीति और उसके पति डॉवटर सुरजीत अहूजा अपने साथियों के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दे रहे थे। 

डाक्टर प्रीती अहूजा एवं डा. सुरजीत अहूजा

सभी का काम और इसके बदले कमीशन फिक्स था। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि शहरमे किडनी गैंग ने अवैध रूप से 50 से ज्यादा किडनी का ट्रांसलांट किया है। इनके नेटवर्क मे कानपुर-लखनऊ के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नेपाल और साउथ अफीका तकके डाक्टर शामिल हैं। इस गैंग ने एमबीए स्टूडेंट आयुष चौधरी टारगेट किया। ये बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था। लेकिन उत्तराखंड के देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस गैंग ने आयुष को प्रेमानंद, अभिताभ बच्चन का उदाहरण देकर ब्रेन वॉश किया था। 


इसको बताया गया था कि प्रेमानंद और अमिताभ बच्चन एक ही किडनी पर जिंदा हैं। आयुष का किडनी ट्रांसप्लान्ट किया गया। लेकिन कमीशन के खेल मे बात बिगड़ गई और स्वयं आयुष ने पुलिस को फोन कर इस किडनी गैग को एक्सपोज कर दिया। डॉ. प्रीति आहूजा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेडिकल ऑफिसर भी है। साथ ही वह डॉक्टरों के विभिन्न संगठनों से जुड़ी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नगर शाखा की उपाध्यक्ष है। आईएमए के अलावा वह शहर के मधुमेह रोग विशेषज्ञों के संगठन कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन (केडीए) की सचिव है। 


सोमवार देर रात पुलिस ने अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट पकड़ा था। बिहार के रहने वाले एक 23 साल के एमबीए छात्र से उसकी किडनी 6 लाख रुपए में खरीदी गई थी। बाद में 30 साल की मेरठ की महिला मरीज पारूल तोमर को करीब 80 लाख रुपए में बेची गई थी। किडनी देने वाले छात्र की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार रात में ही शहर के मेड लाइफ हॉस्पिटल, आहूजा हॉस्पिटल और प्रिया हॉस्पिटल में एक साथ छापेमारी की थी। इसके बाद किडनी रैकेट का खुलासा हुआ।  गिरफ्तार किए गए लोगों में डॉक्टर प्रीति आहूजा (50), उसके पति डॉक्टर सुरजीत सिंह आहूजा (54) तथा राजेश कुमार (44), राम प्रकाश (40) और नरेंद्र सिंह शामिल हैं। 


पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस रैकेट के कथित मास्टरमाइंड शिवम अग्रवाल (32) को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर अवैध अंग प्रत्यारोपण में मदद करने का आरोप है। इस किडनी गैंग के द्वारा 40 सर्जरी की आशंका जता जा रही है। यानी किडनी बेंचकर अब तक ये गैंग करोड़ों का अवैध कारोबार कर चुका है। किडनी गैंग के खुलासे के बाद चिकित्सा जगत मे हड़कम्प मच गया है वहीं आमजन का विश्वास भी डगमगाने लगा है। धरती का भगवान कहे जाने वाले डाक्टर ऐसी घटिया हरकत करेंगे कोई अंदाजा भी नही लगा सकता। सोशल मीडिया पर लोग आरोपियों के लिये कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad