सनकी भतीजे ने मामूली विवाद मे चाचा को चाकू मारकर किया ढेर
बस्ती, 01 अप्रैल। सोनहा थाना क्षेत्र के मंगलवार देर रात कुर्थिया गांव में मामूली विवाद को लेकर एक भतीजे ने अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी मोहम्मद जमील (35) के घर से उनके भतीजे मोहम्मद रिजवान (20) ने धान चुरा लिया था। जानकारी होने पर परिजनों ने उसको डांटा। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने चाचा जमील पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जमील को परिजन आनन-फानन में सीएचसी बेवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिजवान दो दिन पूर्व ही मुंबई से अपने गांव लौटा था। उसके माता-पिता मुंबई में ही रहते हैं। क्षेत्राधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Basti: सनकी भतीजे ने मामूली विवाद मे चाचा को चाकू मारकर किया ढेर
March 31, 2026
0
Tags












Post a Comment
0 Comments