Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फर्जी आईएएस बनकर की 25 शादियां, गोरखपुर मे शादी कर फंस गया जालसाज



फर्जी आईएएस बनकर की 25 शादियां,
गोरखपुर मे शादी कर फंस गया जालसाज

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने के आरोप मे प्रीतम निषाद को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस आरोपी की तलाश में इटावा गई थी। उसकी लोकेशन बुंदेलखंड के जालौन में मिली जिसके आधार पर पुलिस वहां भी पहुंची। कालपी रेलवे स्टेशन के पास आरोपी प्रीतम निषाद मिल गया। 


पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ शुरू की। आरोपी ने बताया कि वह हाई स्कूल पास है। फर्जी आईएएस बनकर कई शादियां की थी। लेकिन गोरखपुर की युवती से शादी करना भारी पड़ गया। यहां पोल खुल गई। एसपी सिटी निमिष पाटील ने पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए आरोपी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी बेहद ही शातिर है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी खुद को मणिपुर कैडर का बताता था। इसके पास से मोबाइल फोन, एक टैबलेट और आधार कार्ड बरामद हुआ है। अभी तक की जांच में दो शादी करने की बात सामने आई है। 


भानु निषाद फर्जी आईएएस प्रीतम की बहन के जेठ हैं। उन्होने बताया कि 11 मार्च को गोरखपुर मे शादी हुई और शादी के दूसरे दिन जब वह पत्नी को लेकर यहां आया, तभी पीछे-पीछे गोरखपुर से लड़की के परिजन भी आ पहुंचे। सच्चाई पता चलने पर लड़की के परिजनों ने हंगामा काटा। मारपीट और झगड़े के बाद वे अपनी बेटी को वापस ले गए। प्रीतम पहले भी कई शादी कर चुका है। फर्जी आईएएस प्रीतम कुमार निषाद इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के लुधियात मोहल्ले का रहने वाला है। इस केस में प्रीतम की बहन-जीजा और परिवार के अन्य लोग आरोपी बनाए गए हैं। व


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad