Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समस्याओं का समाधान कर बेहतर एवं सुगम वातावरण उपलब्ध करायेगा नोयडा प्राधिकरण




समस्याओं का समाधान कर बेहतर एवं
सुगम वातावरण उपलब्ध करायेगा नोयडा प्राधिकरण

गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में सेक्टर-6 स्थित बोर्ड रूम में नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं Unified Regulation 2025 नीति पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा ट्रांसफर चार्ज में वृद्धि, निर्माण अवधि में कमी, अत्यधिक जुर्माना एवं शुल्क, NOC एवं प्रमाण पत्र से संबंधित जटिल प्रक्रियाओं, ई-नीलामी से बढ़ती भूमि कीमतों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा कई बिंदुओं पर आवश्यक संशोधन एवं विचार-विमर्श का आश्वासन दिया। कुछ मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए, जबकि अन्य विषयों को उच्च स्तर एवं आगामी बोर्ड बैठक में विचार हेतु प्रस्तुत करने की बात कही गई। प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक का उद्देश्य उद्योगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बेहतर एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad