Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इटवा मे सड़क किनारे कचरे के ढेर के पास मिली युवक की लाश



इटवा मे सड़क किनारे कचरे के ढेर के पास मिली युवक की लाश
मीडिया दस्तक व्यूरो, सिद्धार्थनगर (अवधेश मिश्र) इटवा थाना क्षेत्र के टिकुइया गांव में टिकुइया पैट्रोल पम्प से आगे इटवा रोड पर कचरे के ढेर के पास एक युवक की लाश मिली है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मार्ग दुर्घटना मे मौत प्रतीत हो रहा है। युवक की पहचान राजू साहनी (30) वर्ष पुत्र तेजू के रूप मे हुई, वह गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा, तदनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad