Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किरायेदारी के विवाद का बदला, 8 साल के मासूम की हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर मे ढेर किया



किरायेदारी के विवाद का बदला,
8 साल के मासूम की हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर मे ढेर किया

यूपी डेस्कः
आगरा के ताजगंज में मकान मालिक के 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या करने वाले इनामी सुनील को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस के खुलासे मे पता चला है कि आरोपी ने किराएदारी के विवाद में मिले थप्पड़ का बदला लेने के लिए मासूम की जान ली थी। पुलिस ने शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की तैयारी में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दिया। 


इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ बमरौली कटारा के पास हुई। 29 साल के सुनील ने 24 मार्च को जूता कारोबारी की बच्ची का गला काटकर हत्या कर दी थी। शव को कनस्तर में भर दिया था। करीब 30 घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद किया था। तब से वह फरार था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि 11 दिन पहले बकाया किराए को लेकर बच्ची के चाचा ने उसे थप्पड़ मार दिया था और कमरे पर ताला लगा दिया था। यह बात उसे नागवार गुजरी। उसने बाद में किराया तो दे दिया, लेकिन देख लेने की धमकी भी दी थी। इसके बाद बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad