Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

AYODHYA: परिवहन मंत्री के यज्ञशाला मे लगी भीषण आग, अफरा तफरी का माहौल



AYODHYA: परिवहन मंत्री के यज्ञशाला मे
लगी भीषण आग, अफरा तफरी का माहौल

अयोध्या, उत्तर प्रदेश, 28 मार्च।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते-देखते यज्ञशाला जलकर राख हो गई। हादसा 7 हदनों से चल रहे लक्ष्मी नारायण यज्ञ के पूर्ण होने के पहले हुआ। करीब 5000 से अधिक यजमान 1251 हवन कुंड में आहुति दे चुके थे। आज शाम आखिरी आहुति होनी थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया दस्तक को बताया कि हादसा राम मंदिर से 800 मीटर दूर सरयू तट पर बाटी बाबा के आश्रम के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यज्ञ के पूर्ण होने के बाद एक नारियल फूटने से चिंगारी निकली और पंडाल के कपड़ों में पहुंच गई। 


कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं वह भाग नहीं पाए हैं। यहां पर दयाशंकर सिंह सिंह सहित कई विशिष्ट लोग मौजूद हैं जो वीडियो बनाने पर रोक रहे हैं। कुछ लोगों से मारपीट तक की गई है। संवाद सूत्र भी इसकी चपेट मे आये हैं। उनकी मोबाइल छीनने की कोशिश की गई है। उन्होने जान पर खेल कर यहां से फुटेज पहुंचाया है। जब मीडिया यहां पहुंची है तब तक आग की लपटें थम चुकी थीं। फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी 25 मिनट बाद इस पंडाल में घुसते हुए दिखाई पड़ रही है। राजघाट के पुल की दीवारों से चिपककर लोगों ने शरण लिया। फिलहाल पूरा पंडाल खाली करा दिया गया है। पुलिस तमाशबीन बनी हुई है कोई किसी की मदद नही कर रहा। अधिकतर संख्या यहां बुजुर्गों की है। महिलायें और ग्रामीण अंचल के लोग हैं जिनको यह नहीं पता है कि कहां जाना है। किससे मदद मांगनी है। 



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad