उ.प्र. सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ मे भव्य
कार्यक्रम आयोजित, बस्ती मे देखा गया लाइव प्रसारण
बस्ती 18 मार्च। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सजीव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का आगमन, स्वागत, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर आधारित नवनिर्माण के नव वर्ष पुस्तक का विमोचन, लघु फिल्म, गेट्स आफ न्यू उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन तथा विभिन्न योजनाओं एवं नवनिर्माण के नव वर्षो की प्रगति पर आधारित पुस्तको एवं डाक्यूमेन्ट्री का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत सूरज स्वयं सहायता समूह, जय मा दुर्गा स्वयं सहायता समूह, ज्योति स्वयं सहायता समूह, गौतम बुद्ध स्वयं सहायता समूह, जय भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह को आरएफ, सीआईएफ, सीसीएल हेतु स्वीकृत धनराशि रू. 330000 चेक के माध्यम से वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, पीडी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी राजेश यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अरूण गुप्ता, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, अखण्ड प्रताप सिंह, दिव्यांशु सहित संबंधित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहें।

.jpeg)









Post a Comment
0 Comments