Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Amit Hospital सीज, एमओआईसी से मारपीट के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग



अमित हॉस्पिटल सीज, एमओआईसी से
मारपीट के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

बस्ती 18 मार्च। जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए सल्टौआ क्षेत्र स्थित अमित हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच के दौरान अस्पताल में आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं पंजीकरण न पाए जाने पर तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की गई।


बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से पहले संबंधित अस्पताल में तैनात एमओआईसी डॉ. अमित कन्नौजिया के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई थी। इस घटना के बाद मामला तूल पकड़ने लगा, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल लंबे समय से बिना वैध अनुमति के संचालित हो रहा था। दस्तावेजों की जांच में अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल को सीज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad