Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

साइबर ठगीः रूधौली पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम


साइबर ठगीः रूधौली पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)। थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ठगी की शिकार महिला को बड़ी राहत दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे व साइबर सेल प्रभारी एजाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज कुछ समय में ही 63,931 रुपये गी की पूरी ठ रकम वापस कराया।


वार्ड नंबर 10, बालेश्वरी नगर निवासी आवेदिका ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि अज्ञात जालसाजों ने खाते से 63,931 रुपये निकाल लिए थे। शिकायत मिलते ही साइबर सेल हरकत में आई और बिना समय गंवाए तकनीकी जांच शुरू कर दी। आरक्षी सर्वदानंद यादव व आरक्षी सतीश चंद्र की सक्रियता और साइबर टीम की सटीक ट्रैकिंग के चलते ठगों के नेटवर्क तक पहुंच बनाते हुए पूरी रकम सुरक्षित वापस करा दी गई।


खास बात यह रही कि जहां आमतौर पर साइबर ठगी के मामलों में पैसा वापस मिलना मुश्किल होता है, वहीं रुधौली पुलिस की तेज कार्रवाई ने इस धारणा को बदल दिया। राशि वापस मिलने पर पीड़िता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने थाना रुधौली व बस्ती पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की। इस कार्रवाई ने न सिर्फ अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति भरोसा भी और मजबूत किया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad