Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहराइच Bahraich मे सामूहिक नरसंहार, बेटे ने माता, पिता, दादी और बहन को उतारा मौत के घाट



बहराइच मे सामूहिक नरसंहार, बेटे ने माता, पिता, दादी
और बहन को उतारा मौत के घाट

यूपी डेस्कः
बहराइच में जेवर और जमीन बेंचने पर हिस्सा न मिलने से नाराज युवक ने अपने माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी काट डाला। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ईंट से सिर पर कई बार हमला कर खुद को भी लहूलुहान कर लिया। रूह कंपा देने वाली ये घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर बसंतपुर उदल गांव की है। 


चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर फर्श पर और बेड पर लाशें बिछी थीं। तीन लोग बुरी तरह से लहूलुहान स्थिति में कराह रहे थे। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दो भाईयों के बीच संपत्ति को लेकर कई वर्षों से विवाद था। देर रात इसी विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान आवेश में आकर युवक ने कुल्हाड़ी से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। सिर्फ एक मासूम बच गया। बाकी सभी की मौत हो गई।


फिलहाल पुलिस ने इलाज के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर बसंतपुर उदल गांव की है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर रूदल गांव निवासी गुरदेव बरसाद वर्मा (43) का अपने छोटे भाई निरंकार वर्मा (40) से पिछले कई सालों से संपत्ति को लेकर विवाद था। दोनों के पिता बदलू राम (60) ने कुछ वर्ष पहले एक जमीन बेची थी। इसमे निरंकार को हिस्सा नहीं मिला था।


सूत्रों की माने तो रविवार रात निरंकार अपने हिस्से पैसे मांगने लगा। जिसे लेकर उसका पिता बदलू राम से विवाद शुरू हो गया। पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो निरंकार ने आवेश में आकर पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एक के बाद एक सिर पर कई ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद उसने कमरे में मौजूद अपनी मां संजू देवी (56), बहन पार्वती (42) और दादी शीतला देवी (80) को भी कुल्हाड़ी से काट डाला। दूसरे कमरे में मौजूद बड़ा भाई गुरदेव बीच-बचाव करने आया तो उसपर भी हमला कर दिया। हमले में गुरदेव वर्मा भी गंभीर घायल हो गए।


हत्याकांड को अंजाम देने के बाद निरंकार ने खुद भी खत्म करने की सोची और अपने सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार करने लगा। लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर बदलू राम (60), उनकी पत्नी संजू देवी (56), बेटी पार्वती (42) और मां शीतला देवी (80) को मृत घोषित कर दिया गया। गुरदेव वर्मा का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जबकि निरंकार को गंभीर हालत के चलते लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस घटना का एकमात्र चश्मदीद गवाह गुरदेव का 10 साल का बेटा आजाद बाल-बाल बच गया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad