Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: 27 सभासद नामित

फोटों परिचयः बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड की नामित सभासद श्रीमती नीलम मौर्य


बस्ती जनपद की 9 नगर पंचायतों मे 27 सभासद नामित

बस्ती, 17 मार्च। जनपद की 9 नगर पंचायतों में शासन ने कुल 27 लोगों को सभासद नामित किया हैं। मनोनीत सभासदों का मानना है कि बोड्र के सभी सदस्यों के साथ मिलकर नगर पंचायतों मे विकास की गति को तेज करेंगे। घोषिद सभासदों में बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड से श्रीमती नीलम मौर्य, पटेलनगर सजनाखोर से विवेकानंद शुक्ल, कैथौरा से नरेन्द्र राजभर को सभासदा नामित किया गया है।


इसी कड़ी मे मुण्डेरवां नगर पंचायत के पंण्डित दीनदयालनगर से अनिल कुमार शुक्ला, रामनगर से रामस्वारथ कनौजिया, इन्दिरागनर वार्ड से श्रीमती निर्मला देवी मोदनवाल, हरैया नगर पंचायत के सबाष चन्द्र बोस वार्ड से श्रीमती गीता गुप्ता, हनुमानगढ़ी वार्ड से रवि गुप्ता, मुरादीपुर वार्ड से दीपक चौहान, नगर पंचायत नगर से संत रविदास नगर माली टोला वार्ड से रामचन्द्र सोनकर, दीनदयाल नगर वार्ड से प्रदीप निषाद, संत रविदास नगर वार्ड से भानुप्रताप रावत,


गनेशपुर नगर पंचायत के इन्द्रानगर वार्ड से प्रकाश कुमार निषाद, अटलनगर से दुर्गेश चौबे, शिवनगर से अरूण कुमार सोनकर, गायघाट के बाबा झारखण्डेश्वर नगर वार्ड से सत्यराम सोनकर, बाबा कसावननगर वार्ड से बालकृष्ण त्रिपाठी, कप्तानगंज के सुबाषचन्द्र बोस नगर वार्ड से सर्वदेव दूबे, अब्दुल कलामनगर र्वाउ से अमित जायसवाल, आदिशक्तिनगर से राजा बाबू,


बभनान बाजार नगर पंचायत के बाबा बागेश्वरनगर वार्ड से सवीन्द्र गुप्ता, महागौरीनगर वार्ड से विजय कसौधन, चन्द्रशेखर आजादनगर वार्ड से विजय व्यास, रूधौली नगर पंचायत के रूधौली कस्बा वार्ड से रोहित अग्रहरि, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर से विजस तिवारी तथा शाहिद शिवगुलाम सिंह नगर वार्ड से श्रीमती रंजना सिंह को सभासद नामित किया गया है। नामित सभासदों के समर्थकों मे प्रसन्नता है। सभी ने शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad