Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीएम सिटी गोरखपुर मे दिनदहाड़े भाजपा नेता की चाकू मारकर हत्या



सीएम सिटी गोरखपुर मे दिनदहाड़े
भाजपा नेता की चाकू मारकर हत्या

यूपी डेस्कः
सीएम सिटी गोरखपुर में चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले के बाद राजकुमार चौहान जान बचाने के लिये करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उन दोबारा हमला कर दिया और मरने के बाद वहां से भागे। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी तत्काल बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके। हत्या से 18 घंटे पहले राजकुमार चौहान फेसबुक पर आखिरी पोस्ट किया। लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। 


राजकुमार चौहान ने 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल के साथ एक रील पोस्ट की। लिखा- हमारे प्रिय गुरु जी राज्यसभा सांसद जी। इससे पहले 9 मार्च को राजकुमार ने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ की रील पोस्ट की। राजकुमार चौहान के फेसबुक पर 40ज्ञ फॉलोवर्स हैं। एक पोस्ट में पिता के लिए लिखा- पिता एक वट वृक्ष है जो अपनी छांव में पूरे परिवार को सुरक्षित रखते हैं। 


राजकुमार चौहान 16 मार्च को फेसबुक पर करीब 28 मिनट तक लाइव रहे। इस हृदय विदारक घटना के बाद से बरगदवा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से काफी आहत और भयभीत हैं। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और गश्त बढ़ा दी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad