Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: दुबौलिया पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, नाराज होकर घर से निकली थीं बच्चियां



Basti: दुबौलिया पुलिस ने सकुशल बरामद कर
परिजनों को सौंपा, नाराज होकर घर से निकली थीं बच्चियां

बस्ती, 26 मार्च।
नाराज होकर घर से निकली दो बच्चियों को दुबौलिया थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया। उक्त प्रकरण मे स्थानीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू किया और सभी की तलाश के लिये संभावित ठिकानों पर पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने बच्चियों के पोस्टर का भी सहारा लिया। 24 घंटे के अन्दर दुबौलियां थाना क्षेत्र के लारा मोड़ से उक्त दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी, उ0नि0 जालंधर प्रसाद तथा कान्स्टेबल कमलदेव सिंह, महिला कान्स्टेबल निधि सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad