Basti: घर मे घुसकर छात्रा की हत्या करने वाले
बदमाश को हाफ एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचा
बस्ती, 06 मार्च। कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली गांव मे घर मे घुसकर 12 वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश मनदीप पासवान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसको काबू करने के लिये पुलिस टीम ने उसका हाफ एनकाउंटर किया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सरयू नदी पार कर अंबेडकरनगर भागने की फिराक में है।
पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिये घेराबंदी की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें हेड कांस्टेबल रविंदर सिंह बाल-बाल बचे। बदमाश को काबू करने के लिये पुलिस ने भी गोली चलाई जो दसके पैर मे लगी। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं। आपको याद दिला दें 2 मार्च को 12वीं कक्षा की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर में घुसकर इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद से ही मनदीप फरार था। बताया जाता है कि आरोपी ने छात्रा की मां पर भी गोली चलाई थी, लेकिन गोली मिस कर गई जिससे उनकी जान बच गई थी।
मामले मे प्रेम-प्रसंग सामने आया था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस की कड़ी निगरानी में है। बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार को राहत मिली है लेकिन चर्चायें भी जारी हैं कि पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर सक्रियता दिखाई होती तो उसकी जान बंच सकती थी। पूरे मामले का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कहा कि छात्रा के गांव के विवेक नाम के युवक ने रेकी कर आरोपी की मदद की थी। मुख्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, दोनो को जेल भेजा जा रहा है।












Post a Comment
0 Comments