Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Bijnor: केबिन मे घुसकर बदमाशों ने डाक्टर को मारी गोली, मौत

शिवालय हेल्थ केयर सेन्टर के बाहर खड़ी भीड़

 Bijnor:  केबिन मे घुसकर बदमाशों ने डाक्टर को मारी गोली, मौत

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) नगीना थाना क्षेत्र मे डाक्टर की क्लीनिक मे घुसकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। नगीना के धामपुर रोड स्थित शिवालय हेल्थ केयर सेंटर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार अपने केबिन में मरीज देख रहे थे। तभी शाम के समय अज्ञात बाइक सवार बदमाश मरीज बनकर अस्पताल में घुसे और डॉक्टर के केबिन में प्रवेश कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।



गोली लगने से गंभीर रूप से घायल डॉक्टर राजकुमार को तुरंत सीएचसी नगीना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अस्पताल के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad