Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Bijnor: कट्टू का आटा खाने से 10 बीमार, सक्रिय हुई खाद्य विभाग की टीम



Bijnor: कट्टू का आटा खाने से
10 बीमार, सक्रिय हुई खाद्य विभाग की टीम

बिजनौर जिला संवाददाता, (फैसल खान)
मंडावली थाना क्षेत्र के नजीबाबाद में कुट्टू का आटा खाने से 10 लोग बीमार हो गये। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना 19 और 20 मार्च रात करीब 12 बजे सामने आई। मंडावली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में, कुट्टू का आटा खाने के बाद लोगों को उल्टी महसूस होने लगी। पीड़ितों में जयप्रकाश (45), उनके बेटे रोहित (15) और बेटी प्रीति (19) शामिल हैं, जिन्होंने कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाई थी।


इन तीनों का इलाज ओम चौधरी हॉस्पिटल, मंडावली में किया जा रहा है। इसी अस्पताल में हरेवली निवासी सपना (25) का भी उपचार चल रहा है। ग्राम सिकरोड़ा से अंश (17), चांदनी (36), और राजेंद्र की चार बेटियां अमोली (13), श्रद्धा (10), अनामिका (14), सलोनी (14) तथा कल्पना (रामकुमार की पत्नी) भी कुट्टू का आटा खाने से बीमार हो गईं। इन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी समीपुर, नजीबाबाद भेजा गया है। कुछ अन्य लोगों का इलाज लाइफलाइन हॉस्पिटल और सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भी चल रहा है। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने यह आटा नजीबाबाद में ’मोटे आम गांधी की दुकान’ से खरीदा था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और पूछताछ की। टीम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंडावली थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad