Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: एक ही रात तीन घरो मे चोरी, दहशत मे गांव के लोग, जांच मे जुटी पुलिस



एक ही रात तीन घरो मे चोरी, दहशत मे गांव के लोग
बस्ती, 20 मार्च।
बस्ती में नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू गांव में जिला कृषि अधिकारी, रिटायर्ड जवान समेत तीन घरों में करोड़ों की चोरी हो गई। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर खिड़की के सहारे घर में घुसे। आलमारी की चाबी से तीनों अलमारियों को खोला। उनमें रखे लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार,चोरों ने सुनियोजित तरीके से घरों में घुसकर जमकर तांडव मचाया,सबसे पहले पीसीएस अधिकारी के घर को निशाना बनाया गया,जहां से भारी मात्रा में जेवर और नकदी चोरी कर ली गई, इसके बाद चोरों ने पास के दो अन्य घरों में भी घुसकर अलमारी और लॉकर तोड़ दिए और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजन जागे तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए, दरवाजे और खिड़कियां टूटी मिलीं, वहीं अलमारियां खुली पड़ी थीं,घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी,फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।


मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने पीड़ितों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली,एक ही रात में तीन घरों में हुई इस बड़ी चोरी ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं,ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा कुछ घरों में चोरी की गई है,जिसमें मेरे द्वारा और एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया मौके से बारीकी से देखा गया है तहरीर घर वालों के द्वारा प्राप्त होने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा, एक कृषि अधिकारी हैं,उन्होंने बताया कि एक कृषक है और एक रिटायर्ड फौजी जिनके घर चोरों ने चोरी की है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad