पुलिस का खुलासा, डाक्टर ने ही सुपारी देकर कराई डाक्टर की हत्या
फैसल खान, जिला संवाददाता, बिजनौर, उ.प्र.। बिजनौर में नगीना थाना क्षेत्र के धामपुर मे गुरूवार शाम 7.00 बजे शिवालय हेल्थकेयर हॉस्पिटल के डाक्टर राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मरीज बनकर डाक्टर को दिखाने पहुंचे बदमाशों ने केबिन मे घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। प्रत्यदर्शियों की गवाही, और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
मामले मे पूरी तत्परता से कार्यवाही करते हुये शनिवार को मुख्य आरोपी धामपुर के तिबड़ी निवासी डॉ. नीरज, शूटर विकास उर्फ छोटू और मधी निवासी आर्यन उर्फ राजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि डॉक्टर नीरज जो डाक्टर राजकुमार का पुराना दोस्त है उसी ने विकास उर्फ छोटू को हत्या के लिये 10 लाख की सुपारी दी थी। इसमे 2.20 लाख एडवांस दिया था।
डा. नीरज ने 6 महीने पहले ही अपने पुराने पार्टनर डा. राजकुमार के मर्डर की प्लानिंग की थी। पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाश तक पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। पूछताछ मे सामने आया है कि दोनों डाक्टरों ने मिलकर इससे पहले सुमित्रा हॉस्पिटल खोला था। उनके बीच यह तय हुआ था कि अस्पताल की आमदनी से सबसे पहले डॉ. नीरज के लोन का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, आपसी मनमुटाव के चलते 2023 में डॉ. राजकुमार बिना पूरा हिसाब-किताब किए अलग हो गए थे।
इसके बाद डॉ राजकुमार ने अपना खुद का शिवालय हेल्थकेयर अस्पताल खोल लिया। सुमित्रा हॉस्पिटल से धीरे धीरे मरीज कम होने लगे। पार्टनर ने इससे गुस्से में आकर डॉक्टर की हत्या करा दी। शूटर विकास उर्फ छोटू ने पुलिस को बताया कि वह डॉ. नीरज के गांव का रहने वाला है। सुमित्रा हॉस्पिटल खुलने के बाद से उनकी गाड़ी चलाता था। 6 महीने से मर्डर की प्लानिंग चल रही थी, जिसकी जानकारी डॉ. नीरज ने उसे दी थी। हत्या के लिए 10 लाख रुपए देने की बात तय हुई थी। 2.20 लाख एडवांस भी मिल चुके थे।










Post a Comment
0 Comments