Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रोज़ा इफ़्तार मे दिखी गंगा जमुनी तहजीब, सांसद संजय सिंह ने सराहा



समाज को जोड़ते हैं रोज़ा इफ़्तार जैसे आयोजनः संजय सिंह
डुमरियागंज। बैदौला चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यालय में पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं डुमरियागंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर इमरान लतीफ़ की ओर से एक भव्य रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 


कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इफ़्तार कार्यक्रम में रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से रोज़ा खोला और आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक देखने को मिली, जहां विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ बैठकर इफ़्तार में शामिल हुए।


रोज़ा इफ़्तार से पहले राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की समस्या को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि आज देश के कई हिस्सों में एलपीजी को लेकर संकट की स्थिति बनी हुई है और आम जनता इससे बेहद परेशान है। इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।


संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा डुमरियागंज जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र को भी नफरत की राजनीति की प्रयोगशाला बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन यहां की जनता इस राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता इंजीनियर इमरान लतीफ़ लगातार डुमरियागंज में मोहब्बत, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 


आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पवित्र रमज़ान का महीना त्याग, संयम, धैर्य, प्रेम और एकता का संदेश देता है। रोज़ा इफ़्तार जैसे आयोजन समाज के अलग-अलग वर्गों और समुदायों के लोगों को एक साथ बैठने और आपसी संवाद बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने सभी अतिथियों, रोज़ेदारों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डुमरियागंज की धरती हमेशा से आपसी प्रेम, गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की मिसाल रही है।


कार्यक्रम मे आप जिला प्रभारी विपिन तिवारी, ज़िलाध्यक्ष जलाल चौधरी, अशोक सिंह, जमील सिद्दीक़ी, इरफ़ान मलिक, ज़हीर मलिक, डॉ वज़ाहत फारुकी, डॉ अहमद हुसैन, अफ़ज़ान फारुकी, महासचिव प्रदीप पाण्डेय, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल चौधरी, इमरान खान, नोमान उस्मानी, सद्दाम सिद्दीक़ी, आर एच फारुकी, अब्बास काज़मी, शिव कुमार, रावी रिज़वी, आलम, अज़ीम, सत्या रिज़वी, रियाज़ सिद्दीक़ी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad