Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

48 से 72 घण्टों में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, एजेंसी पर न लगायें भीड़



48 से 72 घण्टों में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, एजेंसी पर न लगायें भीड़
बस्ती 16 मार्च।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जनपद में गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त आवक एवं उपलब्धता बनी हुई है। किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेण्डरों की कमी होने की अफवाहों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता अपने पास उपलब्ध गैस सिलेण्डरों का उपयोग करें तथा अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेण्डर भण्डारित करने से बचें। 


उन्होंने बताया है कि गैस समाप्त होने पर उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कराकर गैस प्राप्त कर सकते हैं। पहली बुकिंग के बाद नगरीय क्षेत्र में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के पश्चात दूसरी बुकिंग की व्यवस्था निर्धारित की गयी है। ऑनलाइन बुकिंग अथवा ओटीपी से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान के लिए आईओसीएल के विक्रय अधिकारी सन्तोष सोनी मो. 9451122933 बीपीसीएल के विक्रय अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह मो.8093680119 तथा एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी आकाश कुशवाहा मो.9794771177 से सम्पर्क किया जा सकता है। 


इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में तैनात पूर्ति निरीक्षक भी उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि 17 मार्च को जनपद में 10,606 रिफिल गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की कार्ययोजना तेल कम्पनियों द्वारा दी गयी है। ऐसी स्थिति में गैस की उपलब्धता सामान्य रूप से बनी हुई है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर सिलेण्डर लेकर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। 


ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 से 72 घंटे के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने यह भी बताया है कि होम डिलीवरी के समय उपभोक्ता को ओटीपी नम्बर देना अनिवार्य होगा। बिना ऑनलाइन बुकिंग एवं ओटीपी के किसी भी दशा में गैस की आपूर्ति नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि भरे हुए सिलेण्डर को स्वयं मोटर साइकिल आदि से ले जाने से बचें, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका रहती है।

      

गैस वितरण से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 05542-247128 है। यहाँ राजस्व, खाद्य एवं रसद तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी तैनात कर समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराकर होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad